फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मक्की की खेत पाठशाला में किसानों को बताए खेतीबाड़ी करने के तरीके

Tue, 15 Jul 2025 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बडैहर में मक्की की खेत पाठशाला में शामिल किसान व पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र सोलन ने बडैहर पंचायत से किया शुभारंभ
विज्ञापन

35 किसानों ने करवाया पंजीकरण, खेतीबाड़ी की विस्तार से दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र सोलन ने सोमवार को जाहू की बडैहर पंचायत में मक्की की फसल पर खेत पाठशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में 35 किसानों का प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, वनस्पति सरंक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तहत हुआ।
कृषि विकास अधिकारी राजीव लखनपाल ने बताया कि फसलों के लिए मित्र कीट और शत्रु कीट दोनों महत्वपूर्ण हैं। मित्र कीट फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शत्रु कीट फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों के लिए मित्र कीटों की पहचान होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म नुकसान पहुंचाता है। इस दौरान किसानों को जैविक खेती के लाभ और कृषि उत्पादकता के बारे में विस्तार से जागरूक किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान वीरेंद्र महलवाल, उप प्रधान हुक्म सिंह, किसान मलकीयत सिह, मनोज कुमार, कांता देवी, निशांत कुमार, अमरी देवी, उत्तम चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें