विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सहकारिता विभाग और जिला सहकारी विकास संघ की पदयात्रा को हरी झ
हमीरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को सहकारिता विभाग और जिला सहकारी विकास संघ ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का आयोजन आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया।
सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार डॉ. आरके पुर्थी ने सुबह साढ़े सात बजे इस पदयात्रा को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त अमरजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदयात्रा उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होकर अणु, हीरानगर और डांगक्वाली से होते हुए वापस उपायुक्त कार्यालय परिसर में ही समाप्त हुई।
इसमें सहकारिता विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों, जिला की विभिन्न सहकारी सभाओं के सचिवों एवं पदाधिकारियों, जिला सहकारी विकास संघ के पदाधिकारियों तथा आम लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रजिस्ट्रार डॉ. आरके पुर्थी ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के रूप में मनाया जा रहा है और इसके तहत सहकारिता विभाग कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में पदयात्रा निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।