फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा विरोधी जंग को जन आंदोलन का रूप देगी मेगा वॉकथॉन : सुनील

Tue, 16 Dec 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पुलिस लाइन दोसड़का के मैदान में वॉकथॉन की तैयारियों का जायजा लेते मुख्यमंत्री के रानीतिक सलाहका - फोटो : कादीपुर के खोजापुर गांव में तार पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए एक बड़ी जंग का ऐलान किया है और इस जंग को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि चिट्टा विरोधी जंग को एक जनआंदोलन का रूप देने के लिए मुख्यमंत्री ने हर जिले में चिट्टा विरोधी मेगा वॉकथॉन का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 16 दिसंबर को हमीरपुर में भी मेगा वॉकथॉन आयोजित की जा रही है, जिसमें दस हजार से अधिक लोग पदयात्रा कर जिला हमीरपुर को चिट्टा मुक्त बनाने का संकल्प लेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के स्थायी समाधान के लिए आम लोगों में जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण होती है। मेगा वॉकथॉन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के आम नागरिक नशे की समस्या के प्रति जागरूक होंगे और इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए लामबंद होंगे।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के बाद सुनील शर्मा बिट्टू ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल बॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान और दोसड़का के पुलिस मैदान में जाकर मेगा वॉकथॉन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं अध्यक्ष नरेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीआईजी दिवाकर शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमन भारती, राजेश आनंद और अन्य नेता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें