फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर से एम्स के लिए बस सुविधा शुरू करने की मांग

Tue, 16 Dec 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। एम्स बिलासपुर के लिए लदरौर क्षेत्र से सुबह पांच बजे सीधी बस सुविधा न होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल समय पर पहुंचने के लिए लदरौर से घुमारवीं के लिए बस लेनी पड़ रही है, जिसके कारण वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

समय पर अस्पताल न पहुंचने के कारण उन्हें पर्चियां बनवाने और अपना इलाज करवाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों में राज कुमार, पवन कुमार, मदन लाल, राजेश कुमार, दीनानाथ, पंकज, अजय आदि का कहना है कि एचआरटीसी को सुबह पांच बजे लदरौर से एम्स के लिए सीधी बस सुविधा शुरू करनी चाहिए। यदि सुबह पांच बजे एम्स के लिए बस सुविधा शुरू होती है, तो भोरंज, खुथड़ी, पट्टा, तरक्वाड़ी आदि विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
लदरौर से एम्स तक पहुंचने के लिए लोगों को दो से तीन घंटे का समय लगता है। अगर यह बस सुविधा सुबह पांच लदरौर से चलती है, तो यह बस मरीजों को आठ बजे तक अस्पताल पहुंचा देगी और उन्हें पर्ची बनवाने तथा अपना इलाज करवाने के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर इस बस को वाया भराड़ी शुरू किया जाता है, तो लोगों को और अधिक लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

लदरौर से चंडीगढ़ के लिए बस जाती है, लेकिन यह वाया बरोटा जाती है। अगर यह बस रास्ते में खराब हो जाए तो लोगों की दिक्कतें भी बढ़ जाती है। यह सड़क काफी तंग है। इस पर वाहनों की आवाजाही भी अधिक नहीं है।


कोट :

लोगों को चाहिए कि वह बस सुविधा शुरू करने के लिए एक प्रस्ताव भेजें। प्रस्ताव को उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। उच्चाधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी डिपो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें