फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आपदा प्रबंधन पर बीडीओ कर्यालय बिझड़ी में बैठक आयोजित

Sat, 30 Aug 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। खंड विकास अधिकारी कार्यालय बिझड़ी में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम बड़सड़ राजेंद्र गौतम ने की।
विज्ञापन

बैठक में विकास खंड की पंचायतों से पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित हए। उन्होंने पिछले दिनों मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। एसडीएम ने कहा कि आपदा के दौरान उपमंडल बड़सर के अंतर्गत किसी भी गांव में कोई परिवार आपदा से प्रभावित हुआ है, उसकी प्रशासन ने हर संभव सहायता करेगा।
हलका पटवारी को नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। जिन परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनको फौरी राहत के तौर पर प्रति परिवार दस हजार रुपये नकद और आवश्यक सामग्री के साथ रहने के लिए अस्थाई व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पंचायतों में चल रहे विभिन्न मदों से विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। पंचायत प्रधानों ने बजट की कमी, समय पर मजदूरों को दिहाड़ी देने, पंचयातों में चल रहे सचिवों के रिक्त पदों को भरने की मांग की। प्रधानों ने 15वें वित्त आयोग की टाइड ग्रांट को जल शक्ति विभाग को देने का प्रावधान का विरोध जताया। एसडीएम ने पंचायत प्रधानों को विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने व उनका मूल्यांकन करने ने निर्देश दिए। बैठक में खंड विकास अधिकारी बिझड़ी रमेश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें