फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों से पास बनाने के पैसे लेना किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले पास बनाने के लिए वसूल किए जा रहे थे 100 रुपये
विज्ञापन

बाद में मरीज के डिस्चार्ज होने पर किए जा रहे थे वापस

मरीजों और तीमारदारों के विरोध के बाद अब बंद की यह सुरक्षा राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब विभिन्न वार्डों में जाने के लिए तीमारदारों को पास बनवाने के लिए सुरक्षा राशि जमा नहीं करवानी पड़ेगी। अब आपात वार्ड के बाहर लगाए काउंटर पर बिना सुरक्षा राशि के ही तीमारदारों के पास बना दिए जाएंगे। विभिन्न वार्डों में दाखिल मरीजों के साथ रहने के लिए महज एक व्यक्ति को ही रहने की अनुमति होती है लेकिन दिनभर मरीजों से मिलने के लिए तीमारदार आते रहते हैं। ऐसे में वार्डों में भीड़ बनी रहती है। इससे चिकित्सकों को भी परेशानी होती है और वार्ड में दाखिल अन्य मरीज भी परेशानी का सामना करते हैं। ऐसे में हर तीमारदार पास बनवा लेते हैं।
विज्ञापन



इसी को देखते हुए यहां पर पास बनवाने के लिए 100 रुपये वसूल किए जा रहे थे, जो बाद में मरीज के डिस्चार्ज के समय उन्हें लौटाए जा रहे थे। लेकिन, लोग चोर रास्तों से एक दूसरे को पास दे रहे थे और सुरक्षा राशि देने में भी आनाकानी कर रहे थे और विरोध कर रहे थे। ऐसे में अब दोबारा से सुरक्षा राशि लेना बंद कर दिया गया है। तीमारदारों सुदर्शन, कमजीत, आदर्श, नव्या, दिलजीत आदि ने कहा कि सुरक्षा राशि न लेेने से थोड़ी राहत मिलेगी क्योंकि हर व्यक्ति रुपये देने में सक्षम नहीं होता है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल में शांति बने रहे, इसके लिए सभी को सहयोग करना चाहिए और वार्डों में अनावश्यक भीड़ नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें