हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अस्पताल प्रशासन की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कॉलेज में सेवाएं देने के लिए दो चिकित्सकों की तैनाती के आदेश हुए हैं। इन चिकित्सकों में डॉ. रजत कौंडल एमओ (फिजियोलॉजी) और डॉ. मोनिका पठानिया माइक्रोबायोलॉजी चिकित्सक शामिल हैं। जल्द ही चिकित्सक मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन करेंगे। चिकित्सकों के ज्वाइन करने से स्वास्थ्य सेवाएं पहले से मजबूत होंगी, जिसका लाभ मरीजों को भी प्राप्त होगा। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना 1000 से अधिक ओपीडी होती है।
यहां पर हमीरपुर के अलावा अन्य जिलों से भी लोग स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए आते हैं। हाल ही में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकों के आर्डर हुए हैं, जिनमें डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए भी दो चिकित्सकों के आर्डर हुए हैं। उधर डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर चिकित्सकों के आर्डर किए जाते हैं।