फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी का आरोपी मैकेनिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी मैकेनिक को गिफ्तार किया है। आरोपी निजी कंपनी में मैकेनिक का काम करता है। कुछ दिन पूर्व उसने भोरंज के कैहरवीं से एक बाइक चोरी की थी। सदर पुलिस ने नाके के दौरान उसे बिना कागजात बाइक दौड़ाते हुए पकड़ा। जब छानबीन की तो पता चला कि बाइक चोरी की है। इसकी शिकायत भोरंज थाना में दर्ज है।
विज्ञापन

इसके बाद सदर पुलिस ने उसे भोरंज पुलिस की हिरासत में भेज दिया। दो सितंबर को अजय कुमार ने बताया कि वो सरलीं में किराये के कमरे में रहता है और उसकी बाइक चोरी हो गई है। भोरंज पुलिस की हिरासत में आरोपी जितेंद्र कुमार ने सरलीं से भी बाइक चुराने का आरोप स्वीकार कर लिया है। बाइक को चुराकर आरोपी ने इसकी टंकी और बैटरी निकाल ली थी। चार सितंबर को भोरंज पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। इसके बाद सदर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।
जो मंगलवार तक रिमांड पर चल रहा है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि दो थानों में आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। सदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार तक रिमांड पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें