फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शहीद स्मारक के नक्शे में दो बार बदलाव, निर्माण पूरा होने की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह में महज 60 फीसदी ही हुआ युद्ध स्मारक का कार्य
विज्ञापन

नवंबर 2023 में शुरू हुआ था जिला मुख्यालय में युद्ध स्मारक का निर्माण कार्य
स्मारक की ड्राइंग में दो बार बदलाव होने से निर्माण कार्य में हो रही देरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में प्रस्तावित युद्ध स्मारक का निर्माण कार्य तीन माह बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। स्मारक का निर्माण कार्य नवंबर 2023 में शुरू हुआ था। चार माह बाद महज 60 फीसदी ही कार्य पूरा हो पाया है। निर्माण कार्य का जिम्मा हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग ने लोक निर्माण विभाग को छह माह पूर्व सौंपा है। इसके लिए 70 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। दो बार नक्शे में बदलाव के बाद भी निर्माण कार्य पूरा होने की दरकार है, जबकि इसका निर्माण फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
लोक निर्माण विभाग ने पांच माह पूर्व टेंडर अवार्ड करने के बाद संबंधित ठेकेदार से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए थे लेकिन वर्तमान में निर्माण कार्य में लेटलतीफी हो रही है। निर्माण कार्य में प्रथम चरण में भूमि को समतल करने और डंगे इत्यादि का कार्य किया गया है। युद्ध स्मारक में ग्रेनाइट की विशाल पट्टिका स्थापित करने, जिला हमीरपुर के शहीदों के नाम अंकित करने और राइफल और टोपी के साथ अमर शहीद का स्मारक बनाने का कार्य प्रस्तावित है। वर्तमान में स्मारक स्थल पर कार्य रुका हुआ है। निर्माण कार्य को लेकर वास्तुकार ने दो बार ड्राइंग में बदलाव किया है। निर्माण कार्य में स्मारक के साथ पार्क में लोगों को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। युद्ध स्मारक जिला हमीरपुर के उन सैनिकों की शहादत को हमेशा याद दिलाता रहेगा, जिन्होंने विभिन्न युद्धों और मिलिट्री ऑपरेशन में बलिदान दिया। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि जिला मुख्यालय हमीरपुर में युद्ध स्मारक का टेंडर अवार्ड होने के बाद कार्य शुरू हो चुका है। संबंधित ठेकेदार को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ड्राइंग में बदलाव होने से कार्य में थोड़ी देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार हुआ शिलान्यास
हमीरपुर में बनने वाले युद्ध स्मारक का दो बार शिलान्यास हुआ है। पहली बार 26 जुलाई 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगर परिषद हमीरपुर के टाउन हॉल में कारगिल शहीदों की याद में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान युद्ध स्मारक की घोषणा करते हुए शिलान्यास किया। उसके बाद 9 जुलाई 2023 को वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने युद्ध स्मारक का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें