फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 8:30 बजे चांद के दीदार के साथ सुहागिनों ने खोला व्रत

Sat, 11 Oct 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गोपालनगर, हमीरपुर में करवाचौथ पर्व मनाती महिलाएं। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में शुक्रवार को करवाचौथ त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और पति की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पतियों ने भी अपनी पत्नियों को आशीर्वाद दिया। शुक्रवार सुबह से सुहागिनें सज धज कर करवाचौथ व्रत की तैयारी के लिए जुटी रहीं। मेहंदी लगाने वालों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। महिलाओं ने एकत्रित होकर थाली बदलने की रस्म निभाई।
विज्ञापन

सुंदर परिधानों में सजी महिलाओं में व्रत को लेकर काफी उत्साह रहा। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। करवाचौथ व्रत पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने इसके लिए खूब खरीदारी भी की। जिले में रात 8:30 बजे के बाद महिलाओं को चांद के दीदार हुए। महिलाओं डिंपल, पूनम, कांता, मीरा, लता, तारा, सपना आदि ने कहा कि करवाचौथ का व्रत धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें