फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लोहड़ी-मकर संक्रांति को लेकर बाजार गुलजार, लोगों ने जमकर की खरीदारी

Tue, 14 Jan 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर में कपड़ा व्यापारियों की दुकानों में उमड़ी भीड़। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के लिए बाजार सज गए हैं। हमीरपुर शहर में तिल की सुगंध, गुड की मिठास बिखर गई है।
सोमवार को लोहड़ी पर्व के चलते बच्चों ने पतंग की खूब खरीदारी की। हमीरपुर बाजार में दुकान सजाए बैठे दुकानदार भी ग्राहकों की भीड़ को देखकर उत्साहित नजर आए। पर्व को लेकर बाजार में दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने कपड़े, मिट्टी के बर्तन, खाद्यान्न सामाग्री की खरीदारी की। बड़ी दुकानों के साथ ही छोटी दुकानों में भी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं और युवतियों की शृंगार प्रसाधनों की दुकान पर भीड़ देखी गई। वहीं, खाद्यान्नों में लोगों ने गुड़, चीनी, तिल, गजक, रेवड़ियां और मूंगफली आदि सामान की उत्साहपूर्वक जमकर खरीदारी की।

हमीरपुर में कपड़ा व्यापारियों की दुकानों में उमड़ी भीड़। स्रोत : संवाद

हमीरपुर में कपड़ा व्यापारियों की दुकानों में उमड़ी भीड़। स्रोत : संवाद

हमीरपुर में कपड़ा व्यापारियों की दुकानों में उमड़ी भीड़। स्रोत : संवाद

हमीरपुर में कपड़ा व्यापारियों की दुकानों में उमड़ी भीड़। स्रोत : संवाद

हमीरपुर में कपड़ा व्यापारियों की दुकानों में उमड़ी भीड़। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें