फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में विधानसभा पर करेंगे प्रदर्शन : सीटू

Mon, 13 Jan 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सीटू जिला कमेटी की विस्तारित बैठक रविवार को हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रताप राणा ने की। बैठक में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने देश व प्रदेश के राजनीतिक हालात पर विस्तार से बात रखी और कहा कि मोदी सरकार देश के राष्ट्रीय और प्राकृतिक संसाधनों को देश के चुनिंदा पूंजीपतियों पर लूटा रही है और उनकी तिजोरियों को भरने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी मोदी सरकार के आर्थिक एजेंडे पर ही चल रही है और आए दिन किसी न किसी विभाग से मजदूरों को निकाला जा रहा है। सरकार नई भर्तियां नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन को लागू करने और न्यूनतम वेतन को मंहगाई से जोड़कर वेतन तय करने, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील वर्कर्स के वेतन की बढ़ोतरी जैसी मांगों को लेकर मार्च में विधानसभा पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें हमीरपुर जिला के हजारों मजदूर हिस्सा लेंगे, साथ ही श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय शिमला पर 20 जनवरी को धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें