फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे बच्चों को चिह्नित कर टीकाकरण करें : सीएमओ

Tue, 08 Oct 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी। -संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण चौधरी ने जिले में इस साल बाल टीकाकरण में 98 प्रतिशत की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मगर जो बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं, उन्हें शीघ्र चिह्नित कर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह निर्देश उन्होंने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि टीकाकरण की सभी जानकारी समय पर पंजीकृत की जाए। नियमित टीकाकरण माइक्रो प्लान के हिसाब से होना चाहिए और आशा कार्यकर्ता जो घर पर नवजात शिशु की देखभाल के लिए सात बार जाती हैं, वह हर महीने लगातार होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चे के टीकाकरण का डाटा सही और समय पर पंजीकृत होना चाहिए। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सही समय पर पहचान व जांच करें। गर्भवती महिला जब भी अपनी जांच के लिए जाएं अपना मातृ एवम शिशु सुरक्षा कार्ड साथ लेकर जाएं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान हर महीने की 9 तारीख को गर्भवती महिला की सही तरीके से जांच होनी चाहिए और इसकी रिपोर्टिंग भी समय पर की जानी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. राकेश ठाकुर ने कहा कि खंड स्तर पर टेली परामर्श कम हो रही हैं, इन्हें बढ़ाया जाए और उच्च रक्तचाप के मरीजों की उचित व समय पर जांच करें। उपलब्ध स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों का गहन विश्लेषण करें तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाएं। विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत आबंटित धनराशि का समय पर खर्च करना भी सुनिश्चित होना चाहिए। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश ठाकुर सहित डॉ. अजय अत्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें