फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज-बस्सी व्यापार मंडल के प्रधान चुने गए मनोज

Thu, 14 Jan 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज-बस्सी व्यापार मंडल के चुनाव प्रधान ग्राम पंचायत भोरंज गरीब दास व व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान अवतार ठाकुर की अध्यक्षता में हुए।
विज्ञापन


वीरवार को आयोजित चुनावों में प्रधान पद के लिए विरेंद्र कुमार व मनोज कुमार ने अपनी दावेदारी जताई। सहमति न बन पाने के कारण दोनों में चुनाव करवाया गया।

चुनाव में कुल 97 व्यापारियों ने मत डाले। इसमें 63 मत मनोज कुमार शर्मा व 31 मत विरेंद्र कुमार तथा तीन मत रद्द हुए। मनोज कुमार 32 मतों से विजयी घोषित हुए।

उपप्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से विजय ठाकुर को चुना गया। महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, सहसचिव करतार सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार सोनी तथा छह कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नवनियुक्त व्यापार मंडल प्रधान ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से भोरंज कस्बा में विकास कार्य करवाए जाएंगे।

इनमें लाइटों, साफ-सफाई, नालियों तथा शौचालय की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि बाजार में आने वाले ग्राहकों को हर सुविधा मिल सके तथा भोरंज बाजार को एक आदर्श बाजार बनाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें