फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोह-टिक्कर वाया धिरवीं सड़क का होगा विस्तारीकरण : सुरेश

Sat, 08 Feb 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज विधायक सुरेश कुमार कंज्याण हेलीपैड के विस्तारीकरण के कार्य का जायजा लेते हुए। स्रोत : पार
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के घनत्व को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। मनोह से टिक्कर वाया धिरवीं सड़क के विस्ताकरीकरण का कार्य नाबार्ड के तहत जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

इसके विस्तारीरकरण पर करीब 11 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। यह बात भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सड़कों के विस्तारीकरण पर ध्यान नहीं देने के कारण क्षेत्र की सड़कें वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण छोटी पड़ने लगी हैं। भोरंज क्षेत्र की चार मुख्य सड़कों सुलगवान से कैहरवीं, बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी, पट्टा से अवाहदेवी वाया तरक्वाड़ी और बढ़ार से झनिक्कर सड़क के विस्तारीकरण का कार्य जारी है।
अब जल्द ही मनोह-टिक्कर वाया धिरवीं और टिक्कर से मनोह वाया जख्योल, लरहाना सड़क के विस्तारीकरण का कार्य शुरू होगा। इससे करीब 25 गांवों के लोगों को अच्छी सड़क की सुविधा मिलेगी। जाहू से सरकाघाट के लिए चंदरूही तक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। अवाहदेवी से चंबोह, बधानी-नगरोटा, लझयाणी भलवानी-जाहू सड़क और भरेड़ी से कांगू का गलू वाया डाडू सड़क को चौड़ा करने का कार्य भी विचाराधीन है।
विज्ञापन

उन्होंने कंज्याण में चल रहे हैलिपैड के विस्तारीकरण के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, सुभाष जैलदार, कंज्याण पंचायत प्रधान संदीप चौहान और जल शक्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन






कैप्शन
भोरंज विधायक सुरेश कुमार कंज्याण हेलीपैड के विस्तारीकरण के कार्य का जायजा लते हुए। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें