फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चीड़ की पत्तियों को आकार देकर आत्मनिर्भर बनीं मंजू बाला

Thu, 27 Nov 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
चीड़ की पत्तियों से तैयार की गई टोकरी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। चीड़ की पत्तियों को आकार देकर अमरोह की मंजू बाला ने ग्रामीण स्वरोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम बढ़ाया। घर पर चीड़ की पत्तियों से पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद तैयार कर वह प्रतिमाह सात से आठ हजार रुपये कमा रही हैं।
विज्ञापन

मंजू बाला की इस पहल ने न केवल परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायता की है, बल्कि उन्हें कौशल को अधिक निखारने में दिशा प्रदान की है। मंजू चीड़ की पत्तियों को एकत्र कर उससे विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित वस्तुएं तैयार कर रही हैं। इनमें सुंदर टोकरियां, भोजन परोसने वाली प्लेटें, पानी व पेय पदार्थों के लिए गिलास, आकर्षक ट्रे, रसोई में उपयोग होने वाले कई दैनिक उत्पाद शामिल हैं।
घर पर तैयार स्वदेशी उत्पाद प्लास्टिक के विकल्प के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इनका उपयोग धार्मिक आयोजनों, सामुदायिक कार्यक्रमों, घरेलू इस्तेमाल में बढ़ रहा है। स्थानीय बाजार से मिल रही बढ़ती मांग ने उनके उत्साह को और भी बढ़ाया है। घर पर परिवार के सदस्यों की देखरेख के मंजू गांव की अन्य महिलाओं को भी रोजगार की राह दिखा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चीड़ की पत्तियों से बनने वाले उत्पाद उन्हें कम लागत में बेहतर मुनाफा दे रहे हैं। यह कार्य न केवल उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बना रहा है, बल्कि बाजार के दुकानदार उन्हें घर पर ऑनलाइन माध्यम से ऑर्डर दे रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने कौशल को निखारने के लिए घर पर दैनिक कार्यों के साथ छोटे स्तर पर कार्य करने की सलाह दी है।

चीड़ की पत्तियों से तैयार की गई टोकरी। संवाद

चीड़ की पत्तियों से तैयार की गई टोकरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें