सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर की दाड़ला पंचायत के दरियाल गांव में तीन मंजिला मकान की छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
दरियाल गांव का मनोज कुमार (39) पुत्र मदन लाल छत पर टहल रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तीन मंजिला मकान से नीचे गिर गया। परिजन उसे घायलावस्था में सुजानपुर अस्पताल ले आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी और दो लड़कियां छोड़ गया है। वह मोटर वाइंडिंग का काम करता था। थाना प्रभारी सुजानपुर सतपाल ने कहा कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।