फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाड़ी के मेजर अंकित को मिलेगा सेना मेडल

विज्ञापन
सेना मेडल पाने वाले मेजर अंकित ठाकुर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल के जलाड़ी गांव निवासी मेजर अंकित ठाकुर को बहादुरी एवं अदम्य साहस के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद क्षेत्रभर में प्रसन्नता की लहर है। मेजर अंकित ठाकुर असम राइफल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंकित के पिता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य खुशिंदर सिंह परिहार तथा माता स्कूल प्रवक्ता प्रवीण ठाकुर ने बताया कि उन्हें सोमवार को ही इस संबंध में सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में एक बड़े आतंकी को मारने तथा उसके एक ठिकाने से हथियारों के बहुत बड़े जखीरे को बरामद करने पर उनके बेटे अंकित ठाकुर को सेना का यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। बहुत दुर्गम स्थल पर किए गए सेना के इस ऑपरेशन को मेजर अंकित लीड कर रहे थे।
विज्ञापन

अंकित की प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर में हुई है। इसके बाद वह एनडीए में चयनित हो गया और 2009 में देहरादून अकादमी से पास आउट हुआ। 2010 में वह रेजिमेंट इन आर्टिलरी में बतौर लेफ्टिनेंट चयनित हुए। वह चीन सीमा पर धारचूला, कोलकाता, अमृतसर, जोधपुर, बठिंडा और कश्मीर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान समय में वह अरुणाचल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंकित के छोटे भाई शुभम ठाकुर मर्चेंट नेवी में है। अंकित ठाकुर को मिले सेना के इस प्रतिष्ठित सम्मान को लेकर माता-पिता एवं परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें