फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महाराष्ट्र के दादा सिल्के ने जीती बड़ी माली

विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ताल के अंतर्गत जयलखदाता पीर हनुमान छिंज मेला कमेटी के सौजन्य से छठे महादंगल का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र के नामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में 270 पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में छोटी और बड़ी माली करवाई गई। इसमें छोटी माली पंकज कोटधार व गांव चमनेड़ के पहलवान अंकुश के बीच हुई। छोटी माली चमनेड़ के अंकुश ने जीती।
विज्ञापन

विजेता पहलवान अंकुश को 4100 रुपये जबकि उपविजेता को 3100 रुपये इनाम दिया। उधर बड़ी माली के विजेता महाराष्ट्र के दादा सिल्के रहे। उन्होंने पंजाब के रवि वेहड़ा को हराकर माली जीती। विजेता को 80 हजार जबकि उपविजेता को 71 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी मेंबर प्रधान सोनू शर्मा, सुरेंद्र जस्वाल, रोहित कटोच, विजय पटियाल, किशोरी लाल, सुनील पटियाल, ओपी चंदेल, रमेश चंद शर्मा, वीरेंद्र कुमार, संजीवन पटियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें