फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी प्रतियोगिता में महारल ने दांदडू को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी और सुजानपुर खंड की स्कूलों के अंडर-19 लड़कियों की खेल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी और सुजानपुर विकास खंड की विभिन्न स्कूलों की अंडर-19 लड़कियों की खेल प्रतियोगिता का रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुलहेड़ा में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पार्षद सुभाष ढटवालिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। ढटवालिया ने कहा कि पढ़ने-लिखने के साथ खेलकूद का भी होना जरूरी है। इससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। बुरी संगति से दूर रहकर ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई व खेलों में ध्यान देना चाहिए ताकि सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिता के आयोजक एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुलहेड़ा अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में शिक्षा खंड बिझड़ी और सुजानपुर के 28 स्कूलों के 310 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और चेस प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। फर्स्ट राउंड में कबड्डी प्रतियोगिता में महारल ने दादडू, बड़सर ने ग्यारह ग्राम व चौरी ने पटलांदर को हराया। बैडमिंटन में चबूतरा ने समताना, बिझड़ी ने महारल को हराया। वहीं, वॉलीबाल प्रतियोगिता में जौड़े अंब ने जंगलबैरी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें