फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कनोह गांव में एक साथ चार घरों के टूटे ताले, नंगे पांव सेंध लगाकर घरों में घुसे चोर

Sun, 02 Feb 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कनोह गांव में हुई चोरी के दौरान चोरों ने तोड़े अलमारी के ताले। संवाद - फोटो : आग बुझाते पुलिस कर्मी व कस्बावासी।
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत कनोह गांव में एक साथ चार घरों में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। चोरों ने रिहायशी क्षेत्र में नंगे पांव घुसकर चोरी की वारदात का अंजाम दिया है।
विज्ञापन

चोरी के दौरान उन्होंने अलमारियों को तोड़ा और गहने और नकदी पर हाथ साफ किए। रात के समय हुई चोरी का ग्रामीणों को सुबह पता चला। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस को बुलाकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।
सीसीटीवी कैमरों में रात के समय चार लोग नंगे पांव घर की ओर आते हुए दिखे हैं। इस संबंधी नंदलाल पुत्र शिवराम निवासी कनोह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गत रात अज्ञात लोगों ने उनके पुराने घर में घुसकर तीन लाख रुपये के आभूषण और 70 हजार रुपये की नकदी चुरा ली है। घटना के दौरान वह अपने परिवार के साथ नए मकान में सोये हुए थे और पुराने मकान में कोई भी नहीं था।
विज्ञापन

चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि उनके घर के साथ गांव में 100 से 200 मीटर दूरी पर स्थित अन्य तीन घरों में भी चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, इन तीन अतिरिक्त घरों के मालिक घटना के दौरान घर पर मौजूद नहीं थे। ऐसे में मौके का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी वाले तीन अन्य घरों में एक परिवार कनाडा, जबकि दो परिवार चंडीगढ़ में रहते हैं। अभी तक इन तीन घरों में हुई चोरी के सामान का आंकलन नहीं हो पाया है।
कोट

चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। घरों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन जारी है।
लालमण शर्मा, डीएसपी, बड़सर

कनोह गांव में हुई चोरी के दौरान चोरों ने तोड़े अलमारी के ताले। संवाद- फोटो : आग बुझाते पुलिस कर्मी व कस्बावासी।

कनोह गांव में हुई चोरी के दौरान चोरों ने तोड़े अलमारी के ताले। संवाद- फोटो : आग बुझाते पुलिस कर्मी व कस्बावासी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें