फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिकित्सकों की मांगें पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे प्रदेश में सामूहिक अवकाश होगा : संघ
विज्ञापन

कहा, समान कार्य, समान वेतन फेडरेशन का सिद्धांत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य, जिले के सभी पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य खंडों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश संघ ने ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का अपनी मांगों को लेकर समर्थन पत्र प्रदान करने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हिमाचल के चिकित्सकों की मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने हिमाचल के चिकित्सकों को भी केंद्र सरकार की तर्ज पर डायनेमिक एश्योर्ड कॅरियर प्रोग्रेशन स्कीम लागू करने के लिए आग्रह किया है। प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ हमीरपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र डोगरा ने कहा कि एक देश, एक वेतन और समान कार्य, समान वेतन फेडरेशन का सिद्धांत है। इसे पूरे देशभर में लागू किया जाना चाहिए। प्रदेश के युवा चिकित्सकों के वेतन से एनपीए को हटाना भी ऑल इंडिया फेडरेशन का गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की तरफ से प्रदेश की जनता की समस्त स्वास्थ्य सेवाओं को दावं पर लगाने जैसा है। डॉ. डोगरा ने कहा कि प्रदेश संघ के साथ मिलकर निर्णय और चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे प्रदेश में सामूहिक अवकाश अगले दिनों में किया जाएगा। महज आपातकालीन सेवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें