फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह में सामान्य से कम हुई बारिश: डीसी

विज्ञापन
सूखे से निपटने की तैयारियों को लेकर बैठक करती उपायुक्त व अन्य अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त देबश्वेता बानिक ने कहा है कि जिले में जनवरी से 5 अप्रैल की अवधि में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। ऐसे में सरकार के निर्देशानुसार जिला में सूखे का आकलन और इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। कम बारिश के कारण फसलों और बागवानी को होने वाले नुकसान, चारे की उपलब्धता, पेयजल की कमी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के आदेश संबंधित विभागों को जारी किए गए हैं। शनिवार को जिले में कम बारिश से सूखे जैसी स्थिति का आकलन और पानी से निपटने के प्रबंधों पर शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिमला से जुड़े मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने की। उन्होंने सभी विभागों और जिला प्रशासन को सूखे जैसी स्थिति से निपटने एवं पेयजल, चारे की कमी को पूरा करने के लिए समय रहते सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के सहयोग से लोगों को जल संचयन, पानी व्यर्थ में न बहाने और प्राकृतिक जल स्रोतों की साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। बैठक में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक गर्ग, कृषि, बागवानी, पशुपालन, वन, जिला राजस्व अधिकारी देवराज भाटिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें