फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिंघमी गांव में तेंदुए का आतंक, दहशत में ग्रामीण

Fri, 04 Jul 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सिंघमी गांव में घर के नजदीक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तेंदुआ। वीडियोग्रैब।
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत गांव सिंघमी में तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। गांव में पिछले कुछ दिनों से अंधेरा होते ही तेंदुए की दहाड़ सुनाई देती है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

गौर हो कि तेंदुआ अब तक गांव के दर्जनभर पालतू और आवारा कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। स्थानीय निवासी अश्वनी शर्मा, राकेश, रामलाल, दिनेश ने बताया कि तेंदुआ कई बार आबादी के नजदीक देखा गया है और हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की मौजूदगी रिकॉर्ड हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
उन्होंने बताया कि तेंदुआ अब लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि गांव में भय का माहौल समाप्त हो सके। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो यह तेंदुआ किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। वहीं, इस संबंध में डीएफओ हमीरपुर अंकित सिंह ने कहा कि मामले में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें