फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सलासी पुल के नीचे मिला तेंदुए का शव, शिकार की आशंका

Thu, 08 Jan 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सलासी पुल के नीचे मृत पड़ा तेंदुआ। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सचित्र:
विज्ञापन

विभाग ने शव का पोस्टमार्टम करवा जलाया, पुलिस में शिकायत दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में जीहण के निकट सलासी पुल के नीचे की ओर बुधवार सुबह एक तेंदुए का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। तेंदुए की उम्र लगभग पांच वर्ष बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने सुबह तेंदुए को देखा तो पंचायत उपप्रधान मनोज कुमार को सूचित किया। इसके बाद सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। लोगों ने कहा कि तेंदुए के शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। हालांकि कुछ लोगों ने तेंदुए के शिकार की आशंका भी व्यक्त की है।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया कि इसके शरीर के एक भाग पर चोट का निशान है, जिससे प्रारंभिक तौर पर इसके किसी वाहन की चपेट में आ जाने की आशंका है। विभाग की सूचना पर डॉ. पंकज लखनपाल ने अपनी टीम सहित मौके पर शव का निरीक्षण किया। तेंदुए के शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को प्रक्रिया के अनुसार जला दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, विभाग के कार्यकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा पुलिस विभाग में भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें