फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष कर रहे बेहद घटिया राजनीति : कौशल

Tue, 15 Aug 2023 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि प्रदेश में विकराल और असामान्य परिस्थितियों के बावजूद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बेहद घटिया राजनीति कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि भाजपा के लिए मात्र राजनीतिक हित ही सर्वोपरि है।
विज्ञापन




कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में लगातार बारिश से सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं। हर तरफ तबाही और बर्बादी का मंजर है। ऐसे हालात में पूर्व मुख्यमंत्री मात्र पत्रकारवार्ता कर राजनीति करते हुए बार-बार केंद्र सरकार से मिली आर्थिक सहायता को लेकर झूठ बोल रहे हैं।



उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या भाजपा नेताओं का यह मानना है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की वार्षिक योजनाएं महज भाजपा शासित राज्यों के लिए ही हैं। नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे का श्रेय लेने वाले जयराम ठाकुर यह भी बताएं कि प्रदेश में इतनी तबाही होने के बावजूद अब तक प्रधानमंत्री या गृहमंत्री ने हिमाचल का रुख क्यों नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें