फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से टौणी देवी के पास एनएच पर हुआ भूस्खलन

विज्ञापन
कोल्हू सिद्ध में एनएच पर पहाड़ी से गिर रहा मलबा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शनिवार को मूसलाधार बारिश का दौर चलता रहा। हमीरपुर से अवाहदेवी एनएच पर टौणी देवी के पास दो जगह भूस्खलन हुआ। इससे एनएच पर यातायात कुछ देर तक बाधित रहा। वहीं, विभाग ने मशीनरी लगाकर मलबे को हटाकर आवाजाही सुचारु की।
विज्ञापन

उपमंडल बड़सर के कलवाल में एक पशुशाला जमींदोज हो गई। इससे पीड़ित परिवार को नुकसान हुआ है। हमीरपुर से अवाहदेवी एनएच पर कोल्हू सिद्ध और बराड़ा के पास दो जगह भूस्खलन हो गया। वहीं, टौणी देवी में एक जगह हुए भूस्खलन की चपेट में सड़क किनारे खड़ी कार का एक हिस्सा भी आ गया। बारिश के कारण मक्की की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
बारिश के साथ हवा चलने से फसल खेत में बिछ गई है। इसके अलावा निकासी नालियां अवरुद्ध होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहा। उधर, एनएचएआई के साइट इंजीनियर सुशील ठाकुर ने कहा कि एनएच विस्तारीकरण कार्य में लगी फर्म की मशीनरी लगाकर एनएच को बहाल कर दिया है। दो जगह भूस्खलन से सड़क बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें