फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: स्टेयरिंग फ्री होने से सड़क से लुढ़क कर पेड़ से अटकी बस, बाल-बाल बचे यात्री

Sat, 30 Jul 2022 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)

सार

स्टेयरिंग फ्री होने से बस सड़क से अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकराकर अटक गई।
विज्ञापन
पेड़ से अटकी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी चौक के पास एक निजी बस शनिवार सुबह स्टेयरिंग फ्री होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार 25 से 30 सवारियां बाल-बाल बचीं।  चालक के अनुसार निजी बस अवाहदेवी से जाहू वाया चंबोह, बस्सी, मनोह रूट पर चलती है। बस्सी चौक से थोड़ा पीछे ही स्टेयरिंग फ्री होने से बस सड़क से अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकराकर अटक गई।

विज्ञापन



इससे सवारियों को चोटें नहीं आईं। बस पेड़ से न अटकती तो 50 फीट नीचे बस्सी से हमीरपुर सड़क पर गिर सकती थी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह का समय होने से अधिकतर ऑफिस जाने वाली सवारियां इसी बस से आती हैं। उधर, एसएचओ भोरंज सूरम सिंह ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें