फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: किराया न देने पर 16 दुकानदारों की जमीन की होगी कुर्की

Fri, 12 Dec 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 16 दुकानदारों के पास लंबित है 40 लाख रुपये का भुगतान
विज्ञापन

एसडीएम ने डिफाल्टर दुकानदारों को नोटिस भेज कर दिया अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बस अड्डे के समीप बने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आवंटित दुकानों में 16 दुकानदारों ने बकाया किराया नहीं चुकाया है। किराये का भुगतान न करने वाले दुकानदारों से लंबित किराये की वसूली अब उनकी जमीनें कुर्क कर की जाएगी। यह कार्रवाई तहसीलदार के माध्यम से की जाएगी।
दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दी हैं, लेकिन बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है और बकाया राशि के रूप में 40 लाख रुपये बकाया हैं। प्रशासन की ओर से इन दुकानदारों को नवंबर माह में नोटिस भेज कर एक माह के भीतर बकाया राशि का भुगतान करने का समय दिया गया था, लेकिन इनका समय अब पूरा हो रहा है। अगर ये दुकानदार लंबित किराये का भुगतान नहीं करते हैं तो इनकी रिकवरी को तहसीलदार के माध्यम से पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स, एजुकेशन एंड एक्टिविटीज की ओर से इन दुकानों का आवंटन किया गया है। अभी तक 28 केस डिसाइड किए गए हैं। इनमें 12 दुकानदारों ने करीब 60 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं। वर्तमान में सोसायटी की खाते में 81 लाख जमा हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी कई दुकानदारों से काफी रिकवरी की जानी बाकी है। सबसे बड़ी बात है कि इन दुकानदारों ने दुकानों को खाली कर दिया है, लेकिन अभी तक लंबित बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। अधिकारियों की मानें तो तहसीलदार ने इसे लेकर कवायद शुरू कर दी है तथा औपचारिकताएं पूरी करवाई जा रही हैं। इसके बाद भी अगर यह राशि का भुगतान नहीं करते हैं तो जमीन की कुर्की करने के बाद बकाया राशि काे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट :

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के तहत 16 दुकानदारों ने दुकानों को किराये पर लिया था, लेकिन इन्होंने किराये का भुगतान नहीं किया है। इनके पास करीब 40 लाख रुपये लंबित हैं। अगर ये दुकानदार जल्द भुगतान नहीं करते हैं तो इनकी जमीन की कुर्की को लेकर कवायद शुरू की जाएगी। - संजीत ठाकुर, एसडीएम हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें