फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी में पार्किंग का अभाव, सड़क किनारे वाहन खड़े होने से लग रहा जाम

Sun, 23 Aug 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुनील कुमार हयोड़
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। मंडी और हमीरपुर जिलों के संगम पर स्थित अवाहदेवी कस्बे में पार्किंग की कमी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। प्रसिद्ध अवाहदेवी माता मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन कस्बे में पार्किंग सुविधा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अवाहदेवी बाजार में पार्किंग स्थल न होने के कारण दुकानदारों, ग्रामीणों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर होती जा रही है।
सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से कई बार सड़क संकरी हो जाती है और यातायात प्रभावित होता है। व्यस्त समय में वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवाहदेवी में पार्किंग की व्यवस्था केवल सुविधा का विषय नहीं, बल्कि यातायात प्रबंधन और पर्यटन विकास से भी जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

अवाहदेवी में रोजाना आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। पार्किंग न होने से लोगों को वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। प्रशासन को कस्बे में खाली सरकारी भूमि तलाश कर पार्किंग विकसित करनी चाहिए। -राजेश ठाकुर, निवासी हियोड़

अवाहदेवी माता मंदिर के कारण यहां सालभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। नवरात्र और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान वाहनों की संख्या और बढ़ जाती है। ऐसे समय में सड़क किनारे वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है। स्थायी पार्किंग बेहद जरूरी है। -संजय कुमार, निवासी भमनोह
पार्किंग सुविधा सीधे तौर पर स्थानीय व्यापार से जुड़ी है। कई बार ग्राहक वाहन खड़ा करने के लिए उचित जगह न मिलने के कारण बाजार में रुकने से बचते हैं। यदि पार्किंग बनती है तो लोगों को सुविधा मिलेगी और दुकानदारों के कारोबार को भी लाभ होगा। -असलम मोहम्मद, निवासी बगवाड़ा

अवाहदेवी केवल स्थानीय बाजार नहीं, बल्कि मंडी और हमीरपुर जिलों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। कस्बे को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाएं भी हैं, यहां पार्किंग की व्यवस्था होना बहुत जरूरी है। -सुनील कुमार, निवासी हयोड़

कोट
मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। पार्किंग की समस्या को लेकर प्रशासन को अवगत करवाया गया है। -रमेश चंद गुलेरिया, प्रधान, अवाहदेवी माता मंदिर कमेटी

सुनील कुमार हयोड़

सुनील कुमार हयोड़

सुनील कुमार हयोड़

सुनील कुमार हयोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें