भोरंज (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत खड्ड बाजार में उत्तर प्रदेश निवासी एक मजदूर और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत एक स्थानीय व्यक्ति ने मजदूर के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसकी पत्नी पति को बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
इस दौरान महिला के कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। उत्तर प्रदेश निवासी मजदूर लंबे समय से क्षेत्र में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू में लिया। आरोपी का मेडिकल करवाया जाएगा।
वहीं, घायल मजदूर को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद