फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कृतिका जम्वाल ने खेल जीवन के अनुभव किए साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में शुक्रवार को महिला निवारण एवं शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता कृतिका जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. विभा ठाकुर ने किया। कृतिका जम्वाल ने खेलों में महिलाओं की भूमिका और महिला सशक्तीकरण के बारे में अपने विचार रखे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने खेल जीवन के कई महत्वपूर्ण तथ्यों को भी सबके साथ साझा किया। स्टाफ की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल ने विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. सुनीता सकलानी, प्रो. वंदना सूद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें