फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: क्लस्टर सिस्टम लागू करने के लिए कोटला स्कूल को मिला प्रशंसा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटला स्कूल प्रबंधन को भेजा पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेश में समस्त लिखित औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए सर्वप्रथम क्लस्टर सिस्टम लागू करने के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला को शिक्षामंत्री रोहित ठाकुर ने प्रशंसा पत्र भेजा है। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष को इस बारे में प्रशंसा पत्र मिला है। राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला ने क्लस्टर सिस्टम की अधिसूचना जारी होने के एक दिन में ही लिखित माइक्रो प्लान बनाकर बाकायदा शपथ पत्र पर प्राथमिक और मिडल स्कूल ने लिखित अनुबंध और सहमति पत्र हस्ताक्षरित किया था। इस पर समूचे स्कूल स्टाफ और स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन



इसके बाद स्कूल ने प्रार्थना सभा और मिड डे मील संयुक्त रूप से बनाना शुरू किया और माध्यमिक स्कूल इंचार्ज विजय हीर ने माध्यमिक स्कूल में सरप्लस पड़े डेस्क प्राथमिक स्कूल कोटला को दे दिए और रीडिंग रूम स्थापित किया। संयुक्त प्रतिस्पर्धाएं करवाई गईं और प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल के बच्चों की संयुक्त गतिविधियां आयोजित कर बच्चे सम्मानित किए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस स्कूल के इस सार्थक प्रयास की सराहना करते हुए क्लस्टर सिस्टम को लागू करने के लिए अडिग समर्थन के लिए स्कूल प्रशासन का धन्यवाद भी किया। प्रशंसा पत्र के लिए क्लस्टर राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला के प्रभारी विजय हीर सहित मुख्य शिक्षक उत्तम सिंह, क्लस्टर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष मीना देवी और उपाध्यक्ष पूजा कुमारी क्लस्टर कमेटी सदस्य अश्वनी पटियाल, सुनीता कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन




समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें