बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत निर्माणाधीन कोहड़रा पंचयात भवन का निर्माण कार्य दो माह के भीतर पूरा होगा। पंचायत घर के भवन का 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और 20 फीसदी कार्य पूरा करने के लिए दो माह का समय निर्धारित किया गया है।
इससे शीघ्र ही कोहड़रा पंचायत के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त पंचायत घर की सुविधा मिलेगी। 45 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंचायत घर भवन में लोगों को कॉमन सर्विस सेंटर की भी सुविधा मिलेगी। इससे पंचायत के लोगों को कार्य करवाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
10 महीने पूर्व इंद्रदत्त लखनपाल ने ग्राम पंचायत कोहड़रा में पंचायत घर का शिलान्यास किया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विधायक ने निर्माण कार्य की आधारशिला रखी थी। तीन वर्ष पूर्व प्रशासन की ओर से कोहड़रा पंचायत को क्याराबाग पंचायत से अलग करके नई पंचायत का स्वरूप दिया गया था, लेकिन पंचायत भवन न होने से पंचायत समारोह आयोजनों में दिक्कत होती थी। ग्रामीणों को कार्य करवाने के लिए क्याराबाग पंचायत के चक्कर काटने पड़ते हैं।
वहीं, एक भवन में दो पंचायतों का कार्यभार होने से लोगों को भी दिक्कत होती थी। ऐसे में पंचायत के लोग सरकार से अलग पंचायत भवन बनाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर पंचायत भवन को लेकर बजट राशि जारी हुई थी। शीघ्र ही पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
कोट
पंचायत भवन के निर्माण के लिए 45 लाख का बजट मिला था। निर्माण कार्य 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दो माह के भीतर शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भवन का उद्घाटन करेंगे।
-संदीप सिंह, उपप्रधान, कोहड़रा पंचयात