फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में खरवाड़ स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
भोटा स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
भोटा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता , 25 स्कूलों की 305 छात्र-छात्राएं ले रही भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोटा (हमीरपुर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में सोमवार को अंडर-19 छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर पढ़ाई, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजन के लिए स्कूल को 5100 रुपये की राशि भी प्रदान की।
स्कूल प्रधानाचार्य सनम ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 30 सितंबर को होगा। इसमें जिले के 25 स्कूलों की 305 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन भाषण प्रतियोगिता में खरवाड़ स्कूल विजेता और हैप्स हीरानगर उपविजेता रहा। एकल गान में हैप्स विकासनगर विजेता और भोटा उपविजेता, शास्त्रीय संगीत में हैप्स विकासनगर विजेता और नादौन उपविजेता रहा। समूह गान में हैप्स विकासनगर विजेता और भोटा उपविजेता रहा। एकांकी में द मैग्नेट विजेता और सुपर मैग्नेट उपविजेता रहा।
इस मौके पर नगर पंचायत भोटा की अध्यक्ष सरोज कुमारी, उपाध्यक्ष बलदेव धीमान, मंसाराम, कुलदीप ठाकुर, जगदीश चंद और सुरजीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें