फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण के लिंग परीक्षण के मामलों पर रखें नजर : डॉ. प्रवीण

Sun, 18 May 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सीएमओ की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए बनाए गए पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट-1994 के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक शनिवार को हुई।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी ने की। इस बैठक में समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि भ्रूण के लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या के मामलों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और विभाग की इसी सतर्कता के कारण जिला हमीरपुर में हाल ही के वर्षों में कन्या भ्रूण हत्या या भ्रूण के लिंग परीक्षण का कोई भी संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है। इससे जिले के शिशु लिंगानुपात में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर संदिग्ध विज्ञापनों पर भी नजर रखें। बैठक में एक निजी अस्पताल की ओर से प्राप्त अल्ट्रासोनोग्राफी के आवेदन पर व्यापक चर्चा की गई और इससे संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अजय अत्री, डॉ. पूनम कुमारी, सहायक जिला न्यायवादी, समिति के अन्य सरकारी सदस्य, गैर सरकारी सदस्य मदन लाल कौंडल, सुषमा शर्मा, कपिल कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें