फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिम्मी पंचायत को जिप वार्ड समीरपुर में शामिल करने की मांग

Sun, 18 May 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डीसी हमीरपुर को मांगपत्र सौंपते दिम्मी पंचायत के ग्रामीण। स्वयं। - फोटो : mathura
विज्ञापन
हमीरपुर। हाल ही में हुए जिला परिषद वार्डों की पुनर्सीमांकन के चलते ग्राम पंचायत दिम्मी को चमनेड़ वार्ड में मिलाया गया है। स्थानीय स्थानीय पंचायत के ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया है। दिम्मी पंचायत के प्रतिनिधियों ने इस संदर्भ में जिलाधीश को अवगत कराया और समीरपुर वार्ड में शामिल करने की मांग की है। एडवोकेट संजीव डोगरा ने जिलाधीश अमरजीत सिंह से आग्रह किया है कि दिम्मी पंचायत का क्षेत्र समीरपुर के एडज्वाइनिंग में है, यहां के लोगों को अपने विकासात्मक कार्यो में कोई परेशानी का सामना न उठाना पड़े, इसलिए दिम्मी पंचायत को जिला परिषद वार्ड समीरपुर में शामिल किया जाए। इस मैाके पर ग्राम पंचायत दिम्मी की प्रधान ऊषा देवी, उपप्रधान राकेश ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, रघुवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें