फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी मैच में करोट स्कूल ने दी महाराजा संसार चंद स्कूल को पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलबैरी स्कूल मेें ब्लॉक स्तर की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी में मंगलवार को ब्लॉक स्तर में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगलबैरी के इंचार्ज व हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा विशेष अतिथि तौर पर शामिल रहे। डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में अशोक का पौधा लगाया। डॉ. सुरेंद्र डोगरा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। उन्हें नशों से दूर रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए अपनी तरफ से प्रधानाचार्य बलदेव सिंह राणा को 2200 रुपये भेंट किए।
विज्ञापन



पहला मैच वॉलीबाल का हुआ। इसमें बीड़ बगेड़ा और जंगलबैरी की टीम ने भाग लिया। इसमें जंगलबैरी विजेता रहा। वहीं, करोट और महाराजा संसार चंद स्कूल में कबड्डी का मैच हुआ। इसमें करोट स्कूल विजेता रहा। वहीं, जंगल जाखू और जाखू जंगल में वॉलीबाल का मैच हुआ, इसमें जाखू जंगल विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें