जिला धर्मशाला में होने वाली विभिन्न कल्याण बोर्डों की बैठकें अब शिमला में होगी। बैठकों की अध्यक्षत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। बैठकों के स्थान में फेरदबल किया गया है। अब बैठकें सम्मेलन कक्ष आर्म्सडेल भवन प्रदेश सचिवालय शिमला में होंगी। विभिन्न कल्याण बोर्डों के गैर सरकारी सदस्य बैठकों में भाग लेंगे।
इससे संबंधित सूूचना जिला कल्याण विभाग के पास शनिवार को पहुंची है। जिला कल्याण अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि पहले सभी गैर सरकारी सदस्यों को धर्मशाला में बैठक होने की जानकारी दी गई थी। सभी को फोन के बाद से स्थान में फेरबदल के बारे में अवगत करवाया है।
बोर्डों के गैर सरकारी सदस्य धर्मशाला नहीं बल्कि शिमला में बैठकों में भाग लें। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मी कल्याण बोर्ड, वाल्मीकि कल्याण बोर्ड की बैठक 10 फरवरी, विकलांगजन कल्याण बोर्ड, लंबाणा कल्याण बोर्ड की बैठक 11 फरवरी और अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की बैठक 12 फरवरी को होगी।
उन्होंने सभी कल्याण बोर्डों के गैर सरकारी सदस्यों से शिमला में होने वाली बैठकों में भाग लेने का आग्रह किया है।