फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पोस्टर मेकिंग और भाषण में जोल सप्पड़ स्कूल प्रथम

Tue, 07 Jan 2025 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ में खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ में नशा निवारण और किशोरावस्था में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर खंड स्तरीय पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तेरह पाठशालाओं के 78 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों पर डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। दोनों ही प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोल सप्पड़ प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गलोड़ द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बटरान तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा ने नशे की बढ़ती समस्या और इससे बचाव के बारे में अपने विचार रखे। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नशा निवारण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें