विकास की बात..
पुरली भरियां दी धार, महेश्वकाल दुधला, जंदडू से मेहलू ब्रिज वाया मेहरलू सड़कें होंगी अपग्रेड
17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, अप्रैल- मई तक काम पूरा करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जंगलबेरी (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग कक्कड़ के तहत आने वाली तीन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सुगम और सुरक्षित होगी। पीएमजीएसवाई-3 के तहत पुरली भरियां दी धार, महेश्वकाल दुधला सड़क, जंदडू से मेहलू ब्रिज वाया मेहरलू गांव के लिए जाने वाली सड़क को स्तरोन्नत किया जा रहा है।
करीब 18 किलोमीटर लंबी इन तीन सड़कों को अपग्रेड करने के कार्य पर लगभग 17 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी साल अप्रैल-मई माह तक तीनों सड़कों के स्तरोन्नत कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। सड़क को पहले से ढाई फुट चौड़ा किया जा रहा है। महेश्वकाल दुधला सड़क आठ किलोमीटर, पुरली भरियां दी धार पांच किलोमीटर, जंदडू से मेहलू ब्रिज वाया मेहरलू गांव की सड़क की लंबाई पांच किलोमीटर है। पहले इस सड़क पर वाहनों को पास लेने में दिक्कत आती थी, लेकिन अब वाहन चालक आसानी से पास ले सकेंगे। स्थानीय लोग भी इन सड़कों को अपग्रेड करने की मांग कर चुके थे। लोगों का कहना है कि इन सड़कों में काफी जगह तीखे मोड़ हैं, इनका समाधान भी किया जाना चाहिए। कई बार तीखे मोड़ों पर वाहन चलाना काफी जोखिमपूर्ण होता है।
-इन सड़क मार्गों में काफी तीखे मोड़ हैं। लोक निर्माण विभाग को चाहिए कि इन तीखे मोड़ों को काटकर चौड़ा करे, ताकि वाहन चालक आसानी से आवाजाही कर सकें।-त्रिलोक चंद, भटलंबर
-सड़कों पर बने तंग यू-टर्न को खोलना अति आवश्यक है। कई बार यू-टर्न के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बन जाती हैं।-भगत राम, कक्कड़
कोट
-तीन सड़कों को स्तरोन्नत किया जा रहा है। तीनों सड़कों के कार्यों पर 17 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। दो से तीन महीने के भीतर सभी सड़कों पर जारी कार्य को संपन्न कर लिया जाएगा। जहां-जहां तीखे मोड़ हैं, उन्हें भी काटा जा रहा है।-संसार चंद ठाकुर, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग कक्कड़
त्रिलोक चंद
त्रिलोक चंद