फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में तीन घरों के ताले तोड़ चोरों ने लाखों के गहने व नगदी उड़ाई

विज्ञापन
jewllery and case stolen in jaladi village nadaun hamirpur case file
विज्ञापन
नादौन। पुलिस थाना नादौन के तहत मंगलवार रात को जलाड़ी गांव में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दो घरों से गहने और नकदी चुराई जबकि तीसरे घर में सेंधमारी के बावजूद कुछ न मिलने पर यहां सामान बिखेर कर चले गए। चोरी का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जलाड़ी सोंखलेयां गांव निवासी सर्वेश परमार की माता की तबीयत खराब होने पर मंगलवार शाम को परिजन एक ही कमरे में सो गए। घनी आबादी के बीच इस घर के एक अन्य कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने 25 हजार की नकदी, एक सोने की चेन, बालियां, लॉकेट तथा कुछ चांदी के गहने चुरा लिए। सर्वेश परमार ने बताया कि उनके घर के निकट ही रिंटू का घर है। रिंटू भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने अपने परिवार को साथ ही रखा है। चोरी के समय उनके घर पर कोई नहीं था। इनके घर से भी चोरों ने सोने और चांदी के गहने चुराए हैं। इनकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है। हालांकि सही नुकसान का पता परिजनों के घर आने के बाद ही चल पाएगा। गांव के ही सुनील कुमार के घर के ताले भी टूटे हुए पाए गए हैं। लेकिन वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। हालांकि घर का सारा सामान उथल-पुथल किया है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें