फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में हड़ताल से लौटे स्वर्णकार, खोली दुकानें

Wed, 13 Apr 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर में स्वर्णकारों ने खोली दुकानें। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जिला भर के स्वर्णकार करीब डेढ़ माह की हड़ताल के बाद वापस लौट आए हैं। बुधवार को सभी स्वर्णकारों ने अपनी दुकानें खोल दीं। स्वर्णकारों का कहला है कि वे 13 से 24 अप्रैल तक ही दुकानें खोलेंगे। इस अवधि में मांगे परी न होने पर वे दोबारा अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। स्वर्णकारों ने केंद्र को चेताते हुए कहा कि इस बार स्वर्णकार आंदोलन को उग्र रूप देने से भी नहीं हिचकिचाएंगे।
विज्ञापन


सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष विजय हांडा, उपप्रधान प्रकाश चंद, नेल्सन वर्मा, प्रदीप कुमार, गौरव सोनी, सौरभ सोनी, राजकुमार सोनी, सुशील बग्गा का कहना है कि विवाह-शादियों के सीजन के चलते स्वर्णकारों ने एडवांस बुकिंग ले रखी थीं। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार 13 से 24 अप्रैल तक ही दुकानें खोलेंगे।

इस अवधि में केंद्र सरकार ने स्वर्णकारों की मांगों को पूरा नहीं किया तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि स्वर्णकार शांतिपूर्वक हड़ताल नहीं करेंगे बल्कि इसे उग्र रूप देने से भी नहीं हिचकिचाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को स्वर्णकारों की दुकानें खुली होने से दुकानों में काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने विवाह शादियों आदि के लिए जमकर खरीदारी की।

सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष विजय कुमार हांडा का कहना है कि एडवांस बुकिंग के चलते स्वर्णकारों ने दुकानें खोली हैं। जल्द ही स्वर्णकारों की मांगे पूरी नहीं हुई तो स्वर्णकार 24 अप्रैल से दोबारा हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें