फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों में 15 तक पहुंचेगा पूरा राशन

Tue, 12 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पीडीएस सप्‍लाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के गोदामों में 15 अप्रैल तक राशन की पूरी सप्लाई पहुंच जाएगी। सप्लाई पहुंचने के बाद ही डिपुओं में नए स्टॉक से राशन की आपूर्ति की जाएगी। स्टॉक रिकार्ड अपडेट में देरी के चलते निगम के गोदामों में सप्लाई देरी से पहुंची है।
विज्ञापन


अप्रैल माह में डिपुओं में राशन की सप्लाई मार्च के बचे कोटे में से की गई है। हमीरपुर जिला में सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के कुल आठ गोदामों से 262 डिपोधारकों को राशन की आपूर्ति होती है। 31 मार्च के बाद सभी गोदामों में स्टॉक रिकॉर्ड अपडेट होने में देरी के चलते अप्रैल माह का राशन कोटा गोदामों में देरी से पहुंचा।

हालांकि रिकॉर्ड अपडेट की तैयारियों के चलते गोदामों में मार्च माह में ही अतिरिक्त राशन कोटा पहुंचा दिया गया था। हालांकि, इससे जिला के करीब 70 फीसदी डिपुओं में ही राशन की आपूर्ति हुई है। 11 अप्रैल से निगम के सभी गोदामों में राशन सप्लाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निरीक्षक जेसी वर्मा का कहना है कि डिपुओं में अप्रैल माह के कोटे की सप्लाई पहुंच गई है। जल्द ही डिपुओं में पूरे राशन की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें