फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शातिरों से खरीदे आभूषण ज्वेलर ने पिघलाए, पुलिस ने किए बरामद

Thu, 02 Jul 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के अंतर्गत डगोह गांव में करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जांच के दौरान पुलिस ने 45 ग्राम पिघला हुआ सोना और 195 ग्राम पिघली हुई चांदी बरामद की है, जिनकी कीमत 6 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ईशांत धीमान निवासी डुढाणा और कार्तिक कौशल निवासी बदेहड़ा, बटराण को 29 जून को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 जुलाई तक चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी किए गए आभूषणों को एक ज्वेलर अंकित कुमार को बेचा गया था, जिसने पहचान छिपाने के लिए उन्हें पिघला दिया। पूछताछ के दौरान ज्वेलर्स ने पिघला हुआ सोना और चांदी पुलिस को सौंप दी और बताया कि यह सामग्री उन्हीं चोरी के गहनों से तैयार की गई थी।
विज्ञापन

वहीं, पीड़िता रमना देवी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर से लगभग 8 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच और संभावित बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें