फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डॉग कैचर छुट्टी पर, घटना के चार दिन बाद टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के तहत कृष्णा नगर और गोपाल नगर में लावारिस कुत्तिया द्वारा दो मासूमों को काटने की घटना के चार दिन बाद लावारिस कुत्तों को वैक्सीन लगाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की नींद टूटी है। शनिवार को घटना घटित होने के बाद रविवार और सोमवार को अवकाश के कारण व्यवस्था भी छुट्टी पर नजर आई। बुधवार को भी मात्र छह कुत्तों का ही वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कृष्णा नगर में चार और गोपाल नगर में दो लावारिस कुत्तों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान कर्मचारी कुत्तों की पहचान करने के लिए मार्क लगाने की सामग्री भी साथ नहीं लाए। इस पर प्रभात सुधार सभा के अध्यक्ष प्रकाश सेन ने कुत्तों को नेलपॉलिस लगाया जिससे उनकी पहचान हो सके। शनिवार को लावारिस कुत्तिया ने छह वर्षीय लड़की और दो वर्षीय लड़के को काटकर घायल कर दिया था। घटना के करीब पांच मिनट बाद ही कुत्तिया की मौत हो गई। इससे उसके संक्रमित होने की आशंका भी जताई जा रही है। कुत्तिया ने चार अन्य लावारिस कुत्तों को काटा था, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। पशुपालन विभाग ने प्रभावित कुत्तों को सुरक्षित पकड़ने और उनकी जांच के लिए नगर निगम से प्रशिक्षित कर्मचारियों की मांग की थी लेकिन चार दिन तक नगर निगम कर्मचारी नहीं भेज पाया।

कुत्तों को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर निगम के कर्मचारियों की है। विभाग ने नगर निगम से कुत्तों को पकड़ने के लिए मदद मांगी थी। बुधवार को दोपहर के बाद कर्मचारी मौके पर आए। इसके बाद छह कुत्तों को वैक्सीन लग पाई। - अशोक कुमार, चिकित्सक पशुपालन विभाग
विज्ञापन



नगर निगम हमीरपुर में एक ही डॉग कैचर है जो छुट्टी पर था। वह ड्यूटी पर आ गया है। कुत्तों की पहचान करके सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जाएगी। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें