फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जय अवाहदेवी ने जीती लदरौर बास्केटबॉल प्रतियोगिता

Mon, 16 Nov 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में जय अवाहदेवी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि कांगड़ा-एक की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में उखली पंचायत के पूर्व प्रधान सुशील ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हिम गौरव फाउंडेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की सराहना की। सुशील ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। वहीं, हिम गौरव फाउंडेशन एंड वेलफेयर सोसायटी लदरौर के अध्यक्ष संदेश ठाकुर ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों और प्रतिभागी टीमों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें