फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू के व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
Jahu man commits suicide by consuming poisonous substance
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत स्थानीय कस्बे के 45 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। व्यक्ति ने सोमवार शाम को अपने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन किया। परिजनों को जब पता चला तो वह उसे भोरंज अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सुनील कुमार (45) पुत्र रोशन लाल पेट्रोल पंप पर काम करता था, लेकिन कुछ माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी। वह कुछ समय से बीमार भी चल रहा था। जिससे परेशान होकर उसने सोमवार शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वह उसे भोरंज अस्पताल ले आए। जहां पर उसकी मौत हो गई। सुनील कुमार अपने पीछे एक लड़का और पत्नी को छोड़ गया है।
एसएचओ भोरंज छोटा राम चौधरी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। सुनील कुछ समय से बीमारी के कारण परेशान था। जिसके चलते जहरीला पदार्थ निगलकर उसने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें