फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से जाहू बस अड्डा बना तलाब, दुकानों में घुसा पानी

Fri, 18 Jul 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जाहू बस अड्डा में जमा हुआ बारिश का पानी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। जाहू बस अड्डा में वीरवार को भारी बारिश के कारण पानी भर गया। पानी की सही निकासी न होने से बस अड्डा में चारों ओर से पानी से भर गया। इससे आसपास की दुकानों में भी पानी घुस गया।
विज्ञापन

बरसात के पानी के कारण दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के पानी के साथ नालियों की गंदगी खुले में बहने से चारों ओर गंदगी फैल गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बस अड्डे से एचआरटीसी विभाग को हर महीने लाखों रुपये की आमदनी होती है, फिर भी विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे जाहू बस अड्डे की हालत प्रतिदिन और अधिक खराब होती जा रही है।
जाहू व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान का कहना है कि बस अड्डे में पानी भरने से दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अड्डे की दशा सुधारने के लिए कई बार परिवहन विभाग के अधिकारियों को लिखा गया, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें