फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बाबा बालक नाथ मंदिर में होगा जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। नव वर्ष पर दियोटसिद्ध में बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। इसके लिए मंदिर न्यास तैयारियों में जुट गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस वर्ष मंदिर न्यास ने मंदिर को 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर में जागरण के लिए बाहरी राज्यों से कलाकारों को बुलाया गया है। यह कलाकार माता की भेंटों के साथ बाबा की महिमा का भी गुणगान करेंगे। वहीं, श्रद्धालुओं को मंदिर में रात्रि 11 बजे तक लंगर की सुविधा होगी। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने कहा कि नव वर्ष के शुभारंभ पर मंदिर में 40 से 50 हजार श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें